मिर्जापुर, मार्च 29 -- मिर्जापुर। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के बड़का घुमान मोड़ के पास शनिवार की रात ट्रकों की आमने-सामने टक्कर में चालक और खलासी की मौत हो गई। जबकि दूसरे ट्रक का चालक मौके से भाग निकला। पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास कर रही है। देर रात तक दोनों शव की पहचान नहीं हो पाई है। थानाध्यक्ष भरत सुमन ने बताया कि लालगंज की ओर से एक ट्रक आ रहा था। जैसे ही ड्रमंडगंज के बड़का घुमान मोड़ के पास पहुंचा। तभी सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक के चालक और खलासी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे ट्रक का चालक मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक के क्षतिग्रस्त केबिन को कटवाकर शव को बाहर निकलवाया। मृत चालक और खलासी के पास कोई कागजात नहीं मिले हैं। जिससे ...