अलीगढ़, अप्रैल 5 -- हरदुआगंज, संवाददाता। हरदुआगंज क्षेत्र के रामघाट रोड पर रविवार देररात भीषण हादसा हो गया। यहां ट्रैक्टर को ओवरटेक करने के दौरान ट्रक ने पहले ट्रैक्टर को टक्कर मारी, फिर सामने से आ रही रोडवेज की बस में जा घुसा। हादसे के बाद ट्रैक्टर बंबे में पलट गया। इनके नीचे दबकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर सवार लोग गंगा स्नान को जा रहे थे। हादसे में 19 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें ट्रक व बस चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। एसएसपी नीरज जादौन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे के कारणों की जांच के निर्देश दिए। महुआखेड़ा क्षेत्र के गांव बोरना में आयोजित भागवत कथा के समापन के बाद एक दर्जन से अधिक लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर गंगा स्नान व वहां आयोजित भंडारे में जा रहे थे। इसमें महिलाएं व पुरुष सवार थे। पुलिया पर पहुंच...