नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई फोन पर बातचीत के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने रूस के प्रस्तावित अल्पकालिक युद्धविराम के पूरे विवरण की मांग की है। जेलेंस्की ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मैंने अपने प्रतिनिधियों को अमेरिकी राष्ट्रपति की टीम से संपर्क करने और रूस के अल्पकालिक युद्धविराम प्रस्ताव की स्पष्ट जानकारी लेने का निर्देश दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यूक्रेन लंबे समय तक चलने वाला युद्धविराम चाहता है, न कि केवल कुछ घंटों का। जेलेंस्की ने आगे कहा कि यूक्रेन शांति चाहता है और इस युद्ध को वास्तव में समाप्त करने के लिए जरूरी राजनयिक प्रयास कर रहा है। हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि यह प्रस्ताव मॉस्को में परेड के लिए कुछ घंटों की ...