बीजिंग, मई 25 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हाल ही में चीन गए थे। बताया जाता है कि इस दौरान ट्रंप और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच माहौल काफी गर्म हो गया था। ट्रंप की दो दिन की यात्रा का इससे मोस्ट हीटेड मोमेंट बताया जा रहा है। अब वह वजह सामने आ गई है कि दोनों के बीच किस बात को लेकर बहस हुई थी। सूत्रों के मुताबिक इसके पीछे जापान है। जापान की बढ़ती रक्षा शक्ति पर जिनपिंग ने ट्रंप से ऐतराज जताया। इस दौरान जिनपिंग का लहजा काफी तल्ख था। बता दें कि जापान और अमेरिका काफी करीब हैं और जापान में अमेरिकी सेना भी तैनात है। बिना बात के उठायारिपोर्ट के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप के चीन दौरे पर जापान बातचीत का मुद्दा भी नहीं था। इसके बावजूद जिनपिंग ने जापान पर चर्चा शुरू कर दी। बताया जाता है कि जापान के रक्षा विस्तार के बारे में बात करते हुए जिन...