नई दिल्ली, मार्च 25 -- ईरान युद्ध शुरू होने के लगभग 25 दिन बाद अमेरिका शांति वार्ता शुरू करने की कोशिशें कर रहा है। हालांकि ईरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नखरे दिखा रहा है। ट्रंप के समझौते को लेकर हुई बातचीत को सिरे से खारिज करने के बाद अब ईरान इसके लिए मान तो गया है, लेकिन अमेरिका के सामने एक के बाद एक कई शर्तें रख रहा है। अब ईरान ने कथित तौर पर अमेरिका से कहा है कि वह विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जैरेड कुशनर के बजाय उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ बातचीत करना पसंद करता है। गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि पिछले दो दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच बहुत सकारात्मक बातचीत हुई है। उन्होंने यह भी कहा है कि उन्होंने पेंटागन को निर्देश दिया है कि ईरान के ऊर्जा ढांचे पर हमलो...