नई दिल्ली, अगस्त 27 -- ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी बिजली ग्रिड में कुछ विदेशी उपकरणों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। इस फैसले के बाद भारतीय बिजली उपकरण निर्माताओं के लिए नए अवसर पैदा हो सकते हैं। इसी उम्मीद से निवेशकों में CG पावर, GE Vernova, हिताची एनर्जी इंडिया और भारत की दूसरी ट्रांसफॉर्मर बनाने वाली कंपनियों के शेयर खरीदने की होड़ लग गई।शेयर का परफॉर्मेंस CG पावर के शेयर की बात करें तो 898.75 रुपये पर है। वहीं, शेयर की पिछली क्लोजिंग 867 रुपये थी। यह करीब 4 पर्सेंट उछाल को दिखाता है। वहीं, GE Vernova के शेयर की कीमत इंट्रा-डे में 4,535 रुपये तक पहुंच गई। शेयर की पिछली क्लोजिंग 4,341.50 रुपये की थी। इसके अलावा, हिताची एनर्जी के शेयर 33,199.95 रुपये की इंट्रा-डे हाई 34,248.45 रुपये पर पहुंच गई। ट्रांसफॉर्मर्स एंड रेक्टिफायर्स (इंडिया) के श...