नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में वार्ता से पहले ही ईरान और अमेरिका में तनाव बढ़ गया है। अब ईरान ने साफ कर दिया है कि धमकियों के बीच कोई बात नहीं होगी। साथ ही अमेरिका पर सीजफायर के उल्लंघन के आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही वार्ता को लेकर अब अनिश्चितताएं बढ़ गई हैं। ईरान की तरफ से यह प्रतिक्रिया अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी के बाद आई है, जिसमें उन्होंने डील नहीं होने पर बम गिराने की बात कही थी। ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बागर गलीबाफ ने लिखा, 'ट्रंप घेराबंदी करके और युद्धविराम का उल्लंघन करके, अपनी कल्पना में इस बातचीत की मेज को 'आत्मसमर्पण की मेज' में बदलना चाहते हैं, या फिर से युद्ध भड़काने को सही ठहराना चाहते हैं। हम धमकियों के साये में बातचीत स्वीकार नहीं करते। पिछले दो हफ्तों में, हमने युद्ध के ...