नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कर दिया है कि वे कनाडा पर आक्रमण नहीं करेंगे। हाल ही में एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा कि कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने का विचार अब व्यावहारिक नहीं लगता। उन्होंने बताया कि कनाडा की 200 साल पुरानी स्वतंत्रता और अपनी पहचान को महज साढ़े तीन साल के कार्यकाल में बदलना संभव नहीं है। यह बयान तब आया है जब ट्रंप पहले कई मौकों पर कनाडा को अमेरिका में विलय करने और 5,525 मील लंबी सीमा मिटाने की बात कर चुके थे। उन्होंने यहां तक कहा था कि कनाडा के नागरिकों को अमेरिकी झंडे के नीचे लाना दोनों देशों के लिए फायदेमंद होगा, लेकिन अब वे इसे छोड़ने का फैसला कर चुके हैं। ट्रंप ने यह बयान रॉयल बायोग्राफर रॉबर्ट हार्डमैन से बातचीत के दौरान दिया। हार्डमैन ने ट्रंप से अपील की कि वे कनाडा को अकेला...