नई दिल्ली, मई 19 -- अमेरिका और इजरायल के साथ ईरान का युद्ध बीते 80 दिनों से जारी है। भले ही दोनों देशों कर बीच सीजफायर लागू हुआ हो, लेकिन कभी भी जंग दोबारा भड़क सकती है। इसकी वजह है अमेरिका और ईरान की तरफ से जारी भड़काऊ बयानबाजी। कभी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान को घड़ी की टिक टिक चलने की धमकी देते हैं, कभी ईरान अमेरिका को हार का तंज कस देता है। इस बीच अब ईरान एक ऐसा कदम उठाने जा रहा है जिससे अमेरिका और इजरायल दोनों का ही पारा हाई हो सकता है। ईरान अब डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को जान से मारने वालों को इनाम देने का घोषणा करने जा रहा है। ब्रिटिश अखबार द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान की संसद जल्द ही एक ऐसा कानून लाने जा रही है। इसके तहत ट्रंप और नेतन्याहू की हत्या करने वाले को 5 करोड़ यूरो यानी क...