नई दिल्ली, जनवरी 9 -- रिपब्लिकन पार्टी के नेता लिंडसे ग्राहम ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खमेनेई को जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि ट्रंप, अयातुल्ला की हत्या करने वाले हैं। उनका यह बयान ऐसे समय पर सामने आया है, जब ईरान में मौजूदा शासन के खिलाफ सड़कों पर विरोध प्रदर्शन चल रहा है। लोग आर्थिक हालात, सरकारी नीतियों और महंगाई जैसे मुद्दों पर भड़के हुए हैं। फॉक्स न्यूज से बातचीत में ग्राहम ने कहा, 'ईरान के लोगों, हम आज आपके साथ खड़े हैं। हम आपके साथ हैं, ताकि आप अयातुल्ला से अपना देश वापस ले सकें। उस अयातुल्ला से, जिसने आपको मारा और दुनिया को आतंकित किया। हम आपके लिए प्रार्थना करते हैं। हम आपका समर्थन करते हैं। डोनाल्ड जे ट्रंप बराक ओबामा नहीं हैं। आपको उनका समर्थन हासिल है।' उन्होंने कहा, 'अयातुल्ला के लिए, आपको समझना होगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.