मुरादाबाद, फरवरी 20 -- मुरादाबाद। हस्तशिल्प निर्यात संवर्द्धन परिषद (ईपीसीएच) की मेजबानी में आयोजित हुए इस बार के स्प्रिंग मेले में अमेरिका के खरीदारों की एंट्री हो जाने के बावजूद कारोबार कोई खास मुकाम हासिल नहीं कर सका। दुनिया भर से पहुंचे खरीदारों ने हस्तशिल्प निर्यातकों के स्टालों पर पहुंचकर कुल मिलाकर जितनी कारोबारी पूछताछ की उसके बारे में ईपीसीएच की तरफ से जारी आंकड़े इसे बयां कर रहे हैं। शनिवार से बुधवार तक ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट पर आयोजित हुए स्प्रिंग मेले में 22 अरब की व्यापारिक पूछताछ होने की बात ईपीसीएच की ओर से साझा की गई है। मेला शुरू होने के कुछ दिन पहले अमेरिका में भारत के उत्पादों पर टैरिफ 50 फीसदी से घटकर 18 फीसदी कर दिए जाने का ऐलान होने के चलते कई अमेरिकी खरीदार पहुंचे थे, लेकिन, इसके बावजूद मेले में हुआ कारोबार कम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.