नई दिल्ली, जनवरी 8 -- Gokaldas Exports Ltd Share: एक्सपोर्ट सेक्टर की बड़ी कंपनी गोकलदास एक्सपोर्ट्स लिमिटेड (Gokaldas Exports Ltd) के शेयरों में गुरुवार 8 जनवरी को जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। शेयर करीब 12% से ज्यादा टूट गया, जो अप्रैल 2020 के बाद की सबसे बड़ी एक दिन की गिरावट है। लगातार बिकवाली के चलते यह शेयर अब अगस्त 2023 के बाद के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। बीते छह ट्रेडिंग सेशन्स में से पांच में शेयर गिरा है और पिछले पांच हफ्तों में सिर्फ पांच दिन ही इसमें तेजी देखने को मिली, जिससे निवेशकों की चिंता साफ झलक रही है।क्या है डिटेल सिर्फ गोकलदास एक्सपोर्ट्स ही नहीं, बल्कि अन्य एक्सपोर्ट-आधारित कंपनियों पर भी दबाव बना हुआ है। आज के कारोबार में अवंती फीड्स, पर्ल ग्लोबल, एपेक्स फ्रोजन फूड्स जैसे शेयरों में भी 3% से 7% तक की गिरावट द...