वाराणसी, अप्रैल 1 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। सारी दुनिया की जान सांसत में डालने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को शांत करने के लिए मंगलवार को होर्मूज का तेल लगाया गया। मूख दिवस की पूर्व संध्या पर अस्सी घाट पर आयोजित 21वें धुरंधर हास्य कवि सम्मेलन में अतरंगी करतब और मनमौजी कविताओं में श्रोताओं को देररात तक गुदगुदाया। पुराने अस्सी घाट की सीढ़ियों पर सजे मंच पर ट्रंप की परमिशन लेकर कवियों ने काव्यपाठ शुरू किया। कवियों को उपहार में मुंह बंद रखने का ताला, महंगाई तवा, बेरोजगारी से निपटने को लोटा बम, कटोरा बम प्रदान किए गए। बीएचयू की छात्रा कुमारी प्रिंसी ने गणेश वन्दना पर नृत्य प्रस्तुत किया तो कठपुतली कलाकार मिथिलेश दुबे ने सामाजिक विसंगतियों पर प्रस्तुति दी। सह-संयोजक एडवोकेट रुद्रनाथ त्रिपाठी पुंज ने 'तेलाष्टकम' का पाठ किया गया। नव...