नई दिल्ली, जुलाई 17 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सिर के ऊपर 10 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित किया गया है। इराक के सैन्य संगठन 'इस्लामिक रेजिस्टेंट इन इराक' ने इसकी घोषणा की है। इस संगठन की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि जो भी व्यक्ति या संगठन डोनाल्ड ट्रंप की हत्या करेगा। उसे 10 मिलियन डॉलर का इनाम दिया जाएगा। बता दें, इस सैन्य संगठन को ईरान की इस्लामिक सरकार का समर्थन प्राप्त है। अमेरिकी के साथ युद्ध के दौरान इस संगठन ने भी यूएस ठिकानों पर बमबारी की थी। ईरानी टीवी के मुताबिक इराक के इस उग्रवादी संगठन ने लोगों से चंदा मांगकर दस मिलियन डॉलर एकत्र किए हैं। इसी धनराशि को उसने ट्रंप के सिर पर इनाम रखा है। संगठन की तरफ से बताया गया कि उसने अपने नेता की हत्या का बदला लेने के लिए ऐसा किया है। संगठन के नेता अबू महदी अल-मुहंदिस ईरान क...