नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- कैरोलिन लेविट की विदाई के बाद वाइट हाउस को नई प्रेस सेक्रेटरी मिल गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यह नई सिक्रेटरी जिम्मेदारी संभालते ही चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह बेहद अजीबोगरीब है। दरअसल प्रेस सचिव केटी जकारिया की पहली आधिकारिक प्रेस ब्रीफिंग असहज पलों से भरी रही। ब्रीफिंग के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए उनकी जुबान फिसल गई और उन्होंने ट्रंप को गलती से अपना पति कह दिया। केटी जकारिया इस चूक के बाद बेहद असहज हो गईं और महज 14 मिनट के भीतर ही प्रेस कॉन्फ्रेंस को अचानक खत्म कर दिया। इसके बाद वे जल्दबाजी में ब्रीफिंग रूम से बाहर निकल गईं। बता दें कि अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर वाइट हाउस की पूर्व प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा था कि वे अपने परिवार ...