रोम, मार्च 31 -- ईरान जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति यूरोपीय देशों और अपने मित्र देशों से मदद के लिए छटपटा रहे हैं लेकिन एक-एक कर बारी-बारी से सभी देश ट्रंप को झटका दे रहे हैं। एक दिन पहले ही स्पेन ने ईरान युद्ध में शामिल अमेरिकी लड़ाकू विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था। अब इटली ने भी अमेरिका को करारा झटका दिया है। इटली ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अमेरिका को अपने सैन्य अड्डे के इस्तेमाल की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। यह फैसला ऐसे समय आया है जब पश्चिम एशिया में युद्ध को लेकर वैश्विक तनाव बढ़ा हुआ है। इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने मंगलवार को एक अखबार की रिपोर्ट की पुष्टि करते हुए बताया कि इटली ने अमेरिकी सैन्य विमानों को मध्य-पूर्व जाने से पहले सिसिली के सिगोनेला एयर बेस पर उतरने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इटैल...