नई दिल्ली, जून 2 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कहने पर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा लेबनान पर हमले रोकने के बाद अधिकारियों ने आलोचना शुरू कर दी है। इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री बेन गविर ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि नेतन्याहू ट्रंप को ना करें और हिज्बुल्ला पर हमले जारी रखें। इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री को ट्रंप को ना कहना चाहिए। समय की जो जरूरत है उस अनुसार हिज्बुल्ला पर हमला जारी रखना चाहिए। इसी तरह इजरायली सेना के पूर्व चीफ ऑफ स्टाफ गदी एसनकोट ने कहा कि ट्रंप की मांग उचित नहीं है और ये पूरी तरह गैर जरूरी है। यह भी पढ़ें- लेबनान पर हमले को लेकर नेतन्याहू पर भड़के ट्रंप नेतन्याहू को अपनी योजना के अनुसार काम करना चाहिए। इसी तरह विपक्ष के नेता येर लेपिद ने कहा कि नेतन्याहू अमेरिका...