नई दिल्ली, फरवरी 22 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित निजी रिसॉर्ट मार-ए-लागो के सुरक्षित परिसर में एक हथियारबंद व्यक्ति ने अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश की, जिसे अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने गोली मारकर ढेर कर दिया। सीक्रेट सर्विस ने रविवार को इस घटना की पुष्टि की। घटना फ्लोरिडा के पाम बीच में स्थित मार-ए-लागो के उत्तरी द्वार पर हुई, जहां संदिग्ध व्यक्ति को शॉटगन और ईंधन का डिब्बा लिए हुए देखा गया था। रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना रविवार की सुबह करीब 1:30 बजे हुई। सीक्रेट सर्विस एजेंटों और पाम बीच काउंटी शेरिफ के एक डिप्टी ने मिलकर संदिग्ध पर गोली चलाई, जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि अभी तक संदिग्ध का नाम और पहचान नहीं बताया गया है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध की उम्र करीब 20 वर्ष है। यह भी पढ़ें- जब तक ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.