नई दिल्ली, दिसम्बर 13 -- थाईलैंड-कंबोडिया ने शनिवार को भी एक दूसरे पर रॉकेट-हवाई हमले किए। हालांकि डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि उन्होंने दोनों देशों के प्रमुखों से बात की और सीजफायर समझौता करवा दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति के दावे को खारिज करते हुए थाईलैंड ने कहा कि हमने अभी इसकी सहमति नहीं दी है जबकि कंबोडिया ने कोई टिप्पणी नहीं की। थाईलैंड ने कहा कि कंबोडिया की ओर बीएम-21 रॉकेट दागे गए जो सिसकेट प्रांत में एक नागरिक इलाके में गिरे, जिससे दो नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद थाई लड़ाकू विमानों ने सीमा पार कंबोडिया के सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए। बीते सप्ताह शुरू हुई इस जंग में आधिकारिक तौर पर दो दर्जन लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है, जबकि लाखों लोग विस्थापित हुए हैं। थाई सेना 11 सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि कर चुक...