नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- पश्चिम एशिया में जारी जंग दो सप्ताह के अस्थायी सीजफायर के साथ थम गई है। अमेरिका और ईरान इस अस्थायी सीजफायर को अपनी-अपनी जीत करार दे रहे हैं। इस युद्ध में शामिल इजरायल ने भी ईरान के साथ सीजफायर और तेहरान के ऊपर हमले रोकने पर सहमति जताई है। लेकिन उन्होंने लेबनान के ऊपर अपने हमले जारी रखने की घोषणा की थी। इजरायल की इस घोषणा के बाद ईरान की तरफ से धमकी दी गई है। ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने चेतावनी दी कि अगर इजरायल दक्षिणी लेबनान में पर हमले करने जारी रखता है, तो वह भी तेल अवीव के ऊपर हमला कर देगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान की तरफ से कहा गया कि अगर कुछ घंटों के अंदर दक्षिणी लेबनान में गोलीबारी नहीं रुकती है, तो ईरानी वायुसेना तेल अवीव के ऊपर हमला कर देगी। दरअसल, ईरान की तरफ से यह बयान ऐसे समय में सामने आया है, जब ट...