नई दिल्ली, मार्च 27 -- डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ एक्शन के जवाब में चीन ने अमेरिकी व्यापार नीतियों की जांच शुरू कर दी है। चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने शुक्रवार को दो अलग-अलग जांच शुरू की हैं। यह कदम अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से इस महीने कई देशों के खिलाफ शुरू की गई जांचों के जवाब में उठाया गया है। चीन ने साफ कहा है कि यह जांच अपने संबंधित उद्योगों के हितों की रक्षा के लिए की जा रही है। एक जांच अमेरिकी नीतियों पर केंद्रित है जो चीनी सामानों को अमेरिका में जाने से रोकती है और US से चीन को मॉडर्न टेक्निकल प्रोडक्ट्स के निर्यात को सीमित करती है। यह भी पढ़ें- गलती नहीं, युद्ध अपराध; ईरानी विदेश मंत्री ने US-इजरायल के खिलाफ खोला नया मोर्चा रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरी जांच चीनी हरित ऊर्जा उत्पादों के निर्यात पर लगाए गए बाधाओं पर फोकस करेगी। यह जांच 6 महीने...