नई दिल्ली, जनवरी 20 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को एक बार फिर चौंका दिया है। गाजा में इजरायल-हमास युद्ध के बाद शांति और पुनर्निर्माण की देखरेख के लिए बनाए गए अपने खास 'बोर्ड ऑफ पीस' में उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भी न्योता भेज दिया है। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने साफ कहा है कि पुतिन के साथ एक ही मंच पर बैठना और काम करना उनके लिए बहुत ही मुश्किल कल्पना है।जेलेंस्की ने क्या कहा? यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने पुष्टि की है कि उन्हें निमंत्रण मिला है, लेकिन उन्होंने कहा कि रूस के साथ एक ही बोर्ड में काम करना बहुत ही मुश्किल कल्पना है, क्योंकि रूस यूक्रेन पर हमलावर है और बेलारूस उसका सहयोगी। जेलेंस्की साफ-साफ शब्दों में कहा कि मेरे लिए यह कल्पना करना भी बहुत मुश्किल है कि हम ...