नई दिल्ली, अप्रैल 23 -- Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को तीखा जबाव देते हुए ईरान ने भारत और चीन को सभ्यता की जननी कहा है। ईरान का यह जबाव ट्रंप के उस रिपोस्ट के बाद आया है, जिसमें उन्होंने भारत और चीन से अमेरिका आने वाले लोगों के खिलाफ एक आपत्तिजनक टिप्पणी शेयर की थी। अमेरिकी पॉडकॉस्टर माइकल सैवेज की इस वीडियो में इन दोनों एशियाई देशों को नरक का द्वार कहा गया था। हैदराबाद स्थित ईरानी एम्बेसी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट के जरिए ट्रंप पर निशाना साधा। पोस्ट में लिखा गया, "चीन और भारत सभ्यता की जननी हैं। वास्तव में नरक के द्वार वह देश है, जिसका राष्ट्रपति ईरान की सभ्यता को नष्ट करने की धमकी दे रहा था।" दरअसल सीजफायर की कोशिशों में लगे अमेरिका और ईरान के बीच में पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर भी तनातनी चल रही है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.