नई दिल्ली, मार्च 28 -- जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने ईरान संघर्ष को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीति की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने ट्रंप के कदमों को खतरनाक बताया। जर्मन चांसलर ने शुक्रवार देर रात फ्रैंकफर्ट में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि ट्रंप अभी जो कर रहे हैं, वह तनाव कम करने और शांतिपूर्ण समाधान तक पहुंचने का प्रयास नहीं है, बल्कि अनिश्चित परिणामों के साथ एक बड़ा उकसावा है। ये हम सभी के लिए खतरनाक है। उन्होंने संदेह जताते हुए कहा कि युद्ध के जरिए ईरान के वर्तमान नेतृत्व को हटाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि क्या शासन परिवर्तन वास्तव में लक्ष्य है? यदि यही लक्ष्य है तो मुझे नहीं लगता कि वे इसे हासिल कर पाएंगे। आमतौर पर ऐसे प्रयास असफल ही रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...