नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की पार्टी की हार से ऑयल मार्केट में हाहाकार मचा हुआ है। इस चुनाव के नतीजों से ईरान युद्ध जल्द खत्म होने की उम्मीद बढ़ी है, जिससे कच्चे तेल की कीमतों पर दबाव बना है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बुधवार को करीब 9% की भारी गिरावट आई। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड करीब 88.27 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। पिछले कारोबारी सत्र में इसमें मई के बाद की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। वहीं, ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर के नीचे 94.62 डॉलर प्रति बैरल के आसपास था। इसमें एक ही दिन में 8.68 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट आई है। कच्चे तेल में हुई इस गिरावट से पेट्रोल-डीजल के दाम और बढ़ने का खतरा फिलहाल टलता नजर आ रहा है। भारत के लिए यह सबसे बड़ी राहत की खबर है। ब्लूमबर्ग के मुत...