जेरुसलम, मार्च 31 -- तेहरान ने मंगलवार को दुबई के पास पूरी तरह से भरे तेल टैंकर शिप पर हमला किया और उसे जला दिया। दुबई के अधिकारियों ने कहाकि ड्रोन हमले के बाद कुवैत का झंडा लगे अल-सल्मी जहाज पर लगी आग को कंट्रोल कर लिया गया है। अच्छी बात यह है कि तेल का कोई रिसाव नहीं हुआ और चालक दल को कोई चोट नहीं आई। जहाज के मालिक कुवैत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन ने कहाकि हमले में जहाज क्षतिग्रस्त हो गई थी। 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमले के बाद होर्मुज स्ट्रेट में यह सबसे ताजा घटना है।रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने क्या कहाएलएसईजी आंकड़ों के मुताबिक जहाज चीन के किंगदाओ की ओर बढ़ रहा था। निगरानी सेवा टैंकर ट्रैकर्स डॉट कॉम के मुताबिक इसमें 1.2 मिलियन बैरल सऊदी कच्चा तेल और 800,000 बैरल कुवैती कच्चा तेल था। अल-सल्मी संभवत: टारगेट नहीं था। ईरान के ...