नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- अमेरिका में हुए मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की करारी हार और अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों में विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी की मिली मजबूती में भारत कूटनीतिक लाभ देख रहा है। मोटे तौर पर चुनाव के नतीजों को राष्ट्रपति ट्रंप सरकार की नीतियों के खिलाफ जनमत माना जा रहा है जिनका नुकसान पिछले कुछ समय के दौरान भारत समेत दुनिया के तमाम देशों को उठाना पड़ा। विदेश मंत्रालय बदलती राजनीतिक स्थिति पर नजर रखे हुए है। सूत्रों ने कहा कि देखना यह होगा कि इन नतीजों को ट्रंप कैसे लेते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति के पास अकूत कार्यकारी शक्तियां हैं। विदेश नीति के मामले में खासकर। यह देखना होगा कि वह अमेरिकी कांग्रेस को अनदेखा करने के लिए इन शक्तियों का कितना उपयोग करते हैं।ट्रंप के पास अब भी ताकत हालांकि इस मामले से जुडे जानकारों का यह...