नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- अमेरिका और इजरायल के साथ चल रही लड़ाई को खत्म करने के लिए कतर के बिचौलियों ने ईरान को एक नया शांति प्रस्ताव सौंपा है। इस प्रस्ताव में तेहरान और वॉशिंगटन दोनों पक्षों की मुख्य चिंताओं को दूर करने के लिए सात दिन का स्पष्ट टाइमलाइन तय किया गया है। बातचीत से जुड़े एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि ईरान इस हफ्ते के आखिर तक इस ड्राफ्ट पर अपना जवाब देगा। प्रस्तावित समझौते में रोजाना विश्वास बढ़ाने वाले कदम शामिल हैं, जिन्हें दोनों पक्षों को एक-एक करके पूरा करना होगा। अधिकारी के अनुसार, यह टाइमलाइन अगले हफ्ते की शुरुआत में शुरू हो सकती है और कई देश इस समझौते की गारंटी देने वाले हो सकते हैं। दरअसल, यह नया प्रस्ताव ऐसे समय में आया है जब अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर नए हमलों की आशंका तेजी से बढ़ रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति...