नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- मध्य पूर्व में अमेरिका-ईरान संघर्ष चरम पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान के बाद साफ हो गया है कि ईरान के खिलाफ चल रहा सैन्य अभियान 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' फिलहाल समाप्त होने वाला नहीं है। इस बीच ईरान के सैन्य कमांडर-इन-चीफ अमीर हतामी ने गुरुवार को सरकारी मीडिया को दिए बयान में कहा कि देश के ऑपरेशनल मुख्यालय को दुश्मन की हर गतिविधि पर अत्यंत सतर्कता और सटीक नजर रखनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार के हमले का मुकाबला करने के लिए सेना पूरी तरह तैयार रहे। हतामी ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दुश्मन जमीनी कार्रवाई की कोशिश करता है तो कोई भी शत्रु सैनिक जीवित नहीं बचना चाहिए। यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब खाड़ी क्षेत्र में अतिरिक्त अमेरिकी सैनिकों की तैनाती से जमीनी अभियान की आश...