नई दिल्ली, अगस्त 19 -- अमेरिका की टैरिफ धमकियों के बीच भारत और चीन के रिश्ते मजबूत होते नजर आ रहे हैं। मंगलवार को NSA यानी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने कहा कि दोनों मुल्कों के रिश्तों में सुधार हुआ है। साल 2020 में गलवान घाटी में हुई सैनिकों में झड़प के बाद चीन और भारत के रिश्ते तल्ख हो गए थे। इसका असर वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भी देखा गया था। चीनी विदेश मंत्री वांग यी से चर्चा के दौरान डोभाल ने कहा, '...रुझान अच्छा रहा है। सीमाएं शांत हैं। शांति और सद्भावना बनी हुई है। हमारे द्विपक्षीय संबंध भी और मजबूत हुए हैं। और हम सबसे ज्यादा आभारी हमारे नेताओं के लिए हैं, जो बीते अक्टूबर में कजान में मिले थे। वह नया चलन लाने में सफल रहे और हमें इसका काफी लाभ हुआ है। नए माहौल ने हमें अलग-अलग क्षेत्रों में आगे बढ़ने का मौका दिया है।'चीन का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.