नई दिल्ली, जनवरी 21 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच ग्रीनलैंड भी अलर्ट मोड में है। खबर है कि ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री जेन्स फ्रेडरिक नीलसन ने नागरिकों से 'संभावित सैन्य आक्रमण' के लिए तैयार रहने के लिए कहा है। हालांकि, उन्होंने कहा है कि इसकी संभावनाएं कम ही हैं। ट्रंप लगातार कहते रहे हैं कि सुरक्षा कारणों के चलते अमेरिका को ग्रीनलैंड पर कब्जा करने की जरूरत है। कुछ समय पहले ही उन्होंने एक एआई फोटो जारी की थी, जिसमें आईलैंड पर अमेरिकी झंडा लगाए दिखाया गया था। मंगलवार को नीलसन ने कहा, 'सैन्य संघर्ष होने की संभावनाएं नहीं हैं, लेकिन इससे पूरी तरह इनकार नहीं किया जा सकता।' ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, ग्रीनलैंड सरकार संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर टास्क फोर्स का गठन करने जा रही है। पीएम ने बताया है कि यह फोर्स दैनिक...