नई दिल्ली, जनवरी 22 -- ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका और यूरोप आमने-सामने हैं। धमकियों के बीच बड़े-बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। इसी बीच यूरोपीय संसद ने बुधवार को अमेरिका और यूरोपीय संघ के बीच जुलाई 2025 में हुए महत्वपूर्ण व्यापार समझौते (टर्नबेरी डील) की मंजूरी प्रक्रिया को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। यह फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ग्रीनलैंड को खरीदने या अधिग्रहित करने की बार-बार की जा रही मांगों और विरोध करने वाले यूरोपीय देशों पर टैरिफ की धमकियों के जवाब में लिया गया है। अंतरराष्ट्रीय व्यापार समिति के अध्यक्ष बर्न्ड लैंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अमेरिका एक यूरोपीय संघ सदस्य देश (डेनमार्क) की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता को खतरे में डाल रहा है तथा टैरिफ को जबरदस्ती का हथियार बना रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.