नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सार्वजनिक रूप से ईरान को बार-बार धमकी दे रहे थे। एक रात में खत्म करने का दावा कर रहे थे। इतना ही नहीं, ट्रंप ने तो यहां तक दावा किया कि तेहरान समझौते के लिए 'भीख मांग रहा' है, लेकिन पर्दे के पीछे और खेल हो रहा था, जो अब खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि वाइट हाउस चुपचाप अस्थायी युद्धविराम के लिए दबाव बना रहा था। फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट में वार्ता से परिचित सूत्रों के हवाले से यह खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, धमकी भरे बयानों के बावजूद वाशिंगटन कई हफ्तों से लड़ाई रोकने पर विचार कर रहा था, जिसका मुख्य मकसद महत्वपूर्ण वैश्विक तेल मार्ग होर्मुज को दोबारा खोलना था। इन गुप्त प्रयासों का नतीजा मंगलवार देर रात सामने आया, जब अमेरिका, ईरान और इजरायल ने दो सप्ताह के युद्धविराम की ...