नई दिल्ली, जून 23 -- अमेरिका ने ईरान के साथ चल रही शांति वार्ताओं के बीच ईरानी कच्चे तेल के निर्यात पर लगे प्रतिबंधों में 60 दिनों की अस्थायी छूट दी है। इस फैसले के तहत ईरान को तेल बेचने, परिवहन, बीमा और भुगतान संबंधी सेवाओं की अनुमति मिल गई है। यह राहत 21 अगस्त 2026 तक प्रभावी रहेगी। भारत के लिए सबसे बड़ा फायदा: सस्ता तेल यह भी पढ़ें- ट्रंप की ईरानी तेल पर राहत से भारत को फायदाभारत के लिए अवसर भारत 2019 तक ईरान से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल खरीदता था, लेकिन अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद उसे खरीद बंद करनी पड़ी थी। अब यह छूट भारत के लिए ईरानी तेल बाजार में वापसी का अवसर बन सकती है। ईरान आमतौर पर एशियाई खरीदारों को आकर्षक शर्तों और छूट पर तेल उपलब्ध कराता रहा है। भारत का आयात बिल 2016 में 231 अरब डॉलर था जो कि इस युद्ध में पैदा हुए संकट की वजह स...