नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ताइवान को हथियार बेचने का बचाव करते हुए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से ही पूछ लिया कि क्या चीन भी अमेरिकी हथियार खरीदना चाहेगा। ट्रंप ने ताइवान को हथियारों की बिक्री को जिनपिंग के सामने उचित ठहराया और कहा कि वाशिंगटन दुनिया भर में ऐसे कई करार करता है। चीन में अमेरिका के राजदूत डेविड पर्ड्यू ने यह जानकारी दी। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि यह पेशकश कब की गई थी। अमेरिका अपने ही कानूनों के तहत ताइवान को अपनी रक्षा के लिए जरूरी हथियार उपलब्ध कराने के लिए बाध्य है। वहीं, चीन ने अमेरिका पर ताइवान को हथियारों की बिक्री रोकने के लिए दबाव बनाया हुआ है। यह भी पढ़ें- चीन-अमेरिका 60 अरब डॉलर के 90 फीसदी सामान पर कम करेंगे टैरिफचीन की प्रतिक्रिया पर्ड्यू ने कहा कि ट्रंप ने अपने उभरते भू-...