नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- दुनिया के सबसे पुराने और विकसित लोकतांत्रिक देश अमेरिका में भी लोगों को सीधे नकदी या मुफ्त उपहार देने की राजनीति चल निकली है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों में उनकी रिपब्लिकन पार्टी जीत हासिल करती है, तो वह हर वयस्क अमेरिकी नागरिक को 5,000 डॉलर का भुगतान करेंगे। यह एक बहुत महंगी योजना है, जिसमें एक ट्रिलियन डॉलर से भी अधिक खर्च आएगा। दरअसल, रिपब्लिकन पार्टी को हार की आशंका सता रही है। देश के अंदर और बाहर भी अमेरिका समस्याओं से घिरा हुआ है। डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता घटती जा रही है। अब उनके समर्थन में बमुश्किल 36 प्रतिशत अमेरिकी बचे हैं, जबकि 60 प्रतिशत से ज्यादा उनकी नीतियों से इत्तफाक नहीं रखते हैं। ऐसे में, लोेगों का दिल जीतने के लिए ट्रंप ने नकदी उपहार क...