नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- आज शुक्रवार को शेयर बाजार में पेंट्स कंपनियां अपनी चमक बिखेर रही हैं। आज एशियन पेंट्स (Asian Paints) के शेयरों की कीमतों में 6 प्रतिशत की तेजी आई है। जोकि मार्च के बाद एक दिन में सबसे बड़ी उछाल है। एशियन पेंट्स के अलावा अन्य पेंट कंपनियों के शेयरों की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है। यह भी पढ़ें- 2% फ्री गोल्ड और 10 लाख रुपये इनाम जीतने का मौका, Jio का बड़ा ऑफरक्यों दिख रही है तेजी? पेंट कंपनियों में शेयरों तेजी के पीछे की वजह ग्लोबल और घरेलू दोनों कारण शामिल हैं। गुरुवार को तेल की कीमतों में एक प्रतिशत की गिरावट आई थी। इस गिरावट की वजह से डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपित ब्लादिमिर पुतिन के बीच होने जा रही मुलाकात है। ट्रंप ने ऐलान की वो पुतिन से जल्दी ही हंग्री में मिलेंगे। इस मुलाकात में यूक्रेन से युद्ध क...