नई दिल्ली, जून 7 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के सर्वोच्च नेता के बीच संभावित मुलाकात की उम्मीदों पर ईरान ने पानी फेर दिया है। ईरान के सर्वोच्च नेता के बेहद करीबी और वरिष्ठ सैन्य सलाहकार मोहसेन रेजाई ने स्पष्ट किया है कि ऐसी कोई भी मुलाकात संभव नहीं है। रेजाई ने डोनाल्ड ट्रंप पर बातचीत को गतिरोध में धकेलने का आरोप लगाया है। यह प्रतिक्रिया डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने 3 जून को वाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ईरान के सर्वोच्च नेता से मिलने की इच्छा जताई थी। ट्रंप ने कहा था कि हालांकि वह सर्वोच्च नेता के पसंदीदा व्यक्ति नहीं हो सकते हैं, लेकिन अगर उन्हें मिलने का मौका मिला तो वह सम्मानित महसूस करेंगे और आदर के साथ मिलेंगे।ट्रंप के प्रस्ताव पर ईरान का दोटूक जवाब ईरानी सलाहकार मोहसेन रेजाई ने सीए...