हल्द्वानी, जून 9 -- हल्द्वानी। गौलापार के ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़े के ढेर में मंगलवार को तेज आग भड़क गई। जिससे शहरी के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में कई किमी तक जहरीला धुआं छा गया। ऐसे में सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना ट्रंचिंग ग्राउंड के नजदीक रहने वाले लोगों के लिए बना रहा। वहीं सड़क से गुजर रहे लोगों के लिए आवागमन मुश्किल हो गया। हल्द्वानी नगर निगम के साथ ही जिले के अन्य निकायों और ग्रामीण क्षेत्र का कूड़ा हर दिन गौलापार में बने ट्रंचिंग ग्राउंड में पहुंचता है। जनवरी से लीगेसी प्लांट का संचालन ठप होने से 1.75 लाख मीट्रिक टन कूड़े के पहाड़ बन गए हैं। अब गर्मियों में यहां आग लग रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...