बागेश्वर, फरवरी 10 -- बागेश्वर। पगना क्षेत्र में प्रस्तावित ट्रंचिंग ग्राउंड के विरोध में मंगलवार को ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि शहर का कूड़ा गांव में नहीं आने दिया जाएगा। उन्होंने ट्रंचिंग ग्राउंड का निर्माण कार्य तत्काल रोकने की मांग की और चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर 17 फरवरी से उग्र आंदोलन किया जाएगा। मंगलवार को ग्राम प्रधान राकेश सिंह नेगी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां नारेबाजी करते हुए उन्होंने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन की ओर से क्षेत्र में डंपिंग ग्राउंड बनाए जाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका दोनों ग्राम सभाओं के ग्रामीण लगातार विरोध कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...