मेरठ, अप्रैल 11 -- रामबाग क्षेत्र में ट्यूशन से लौट रहे छात्र पर करीब 15-20 युवकों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में छात्र और उसका साथी घायल हो गए, जिन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाकर थाने पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। तक्षशिला कॉलोनी निवासी कपिल शर्मा ने तहरीर देते हुए बताया कि उनका पुत्र दक्ष रोज की तरह अनुराग शर्मा के यहां ट्यूशन पढ़ने गया था। जैसे ही दक्ष अपने साथी उजैफ के साथ ट्यूशन से बाहर निकला, पहले से घात लगाए बैठे करीब 15-20 युवकों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार, कुछ दिन पूर्व दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था, जिसका समझौता भी कराया जा चुका था। यह समझौता संदीप पोसवाल, कपिल, जितेंद्र मावी और प्रभु रघुराम चंद्र दास की मौजूदगी में हुआ था। इसके बावजूद आरोप है कि दूसरे पक्ष के शिवम नागर ने अपने साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.