गोड्डा, मार्च 19 -- थाना क्षेत्र के खंधार से ट्यूशन पढ़कर वापस घर लौट रही भगैया निवासी 5 वर्षीय मासूम चंचल की मौत बेकाबू हाईवा की चपेट में आने से हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईवा की गति काफी तेज थी। जिसने उसे कुचल दिया और मासूम की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। परिजनों को सूचना मिलते ही वह दौड़ पड़े और दहाड़ें मार कर रोने लगे। हृदय विदारक दृश्य देखकर मां के क्रंदन से माहौल गमगीन हो उठा। जबकि पिता की बेबसी हर किसी की आंखें नम कर गईं। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतका की बड़ी बहन दिव्यांग है। जिस कारण इस हादसे ने परिवार को पूरी तरह तोड़ कर रख दिया। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर के निर्देश पर मेहरमा पुलिस मौके पर पहुंची और हाईवा को जप्त कर लिया। ज्ञात हो कि हाईवा इन सड़क...