सीवान, मार्च 16 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के हरिहांस गांव के निगजमा निवासी 55 वर्षीय शिक्षक धनंजय यादव की सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान रविवार को गोरखपुर में मौत हो गई। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों, छात्रों और अभिभावकों के बीच गहरा दुख देखा गया। मिली जानकारी के अनुसार, 13 मार्च की शाम धनंजय यादव अपनी साइकिल से ट्यूशन पढ़ाने कुतुब छपरा जा रहे थे। इसी दौरान सिवान-सिसवन एसएच-89 पर हरिहांस मोड़ के समीप पीछे से तेज रफ्तार और अनियंत्रित आल्टो कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.