मुजफ्फरपुर, मई 13 -- गायघाट,एक संवाददाता। बाघाखाल निवासी शिक्षक चंदेश्वर साह की मंगलवार की रात बदमाशों ने पिटाई कर दी। घर में घुसकर लूटपाट की। महिला के साथ दुर्व्यवहार किया गया। मामले को लेकर शिक्षक ने बुधवार को थाना में आवेदन दिया है। इसमें गांव के ही आठ लोगों को आरोपित किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने मारपीट की। थानेदार राकेश कुमार ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...