बागपत, मई 1 -- दाहा। दोघट क्षेत्र के एक गांव में ट्यूशन पढ़ाने वाले टीचर पर किशोरी को आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी एक किशोरी पास के ही गांव में आरोपी के पास ट्यूशन पढ़ने जाती थी। बुधवार को उसने किशोरी के मोबाइल पर आपत्तिजनक संदेश भेज दिया। किशोरी ने घर पहुंचकर इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी, जिससे गुस्साए परिजनों ने टीचर को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। बताया गया कि आरोपी किसी तरह मौके से भाग निकला। गुरुवार को किशोरी के परिजन दोघट थाने पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। थाना प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि अभी तक लिखित तहरीर नहीं मिली है। यह भी पढ़ें- छात्रा से अश्लील हरकत करने में शिक्षक को तीन साल की सजा तहरीर मिलने के बाद ही मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.