नोएडा, जून 14 -- नोएडा। महिला ने पति पर शराब के नशे में मारपीट करने का आरोप लगाते हुए सेक्टर-20 थाने में केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि बच्चों की ट्यूशन टीचर के सामने उसके साथ पति ने गाली-गलौज और मारपीट की। थानाक्षेत्र के डी ब्लॉक में रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी मनीष चोपड़ा के साथ हुई थी। शादी के बाद से मनीष शराब के नशे में मारपीट करने लगा। कुछ समय पहले जब शिकायतकर्ता महिला के बेटे और बेटी की ट्यूशन टीचर घर पर थीं, तब भी मनीष ने पत्नी को पीटा। शिक्षिका का भी हाथ पकड़कर निकाल दिया। यह भी पढ़ें- ट्यूशन टीचर के सामने पत्नी को पीटा विरोध करने पर आरोपी ने पत्नी को जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...