सीतामढ़ी, जून 16 -- धीरेंद्र झा बथनाहा। थाना क्षेत्र के एक गांव में ट्यूशन पढ़ने जा रही एक नाबालिग के साथ छेड़खानी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।मामले को नाबालिग पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर गांव के ही आरोपी मो शमसेर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि आरोपी ने पहले छात्रा के साथ जबरन छेड़खानी की, फिर छेड़खानी करते हुए उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दिया।साथ ही निकाह कुबूल नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी। जब परिजनों को इसकी भनक लगी और उन्होंने विरोध किया, तो आरोपी ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मझौलिया पंचायत के योगिवाना गांव निवासी शमशेर नद्दाफ के किशोर पुत्र मो. अरमान को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष ...