बोकारो, जून 12 -- बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से छह जून को लापता हुए 12 वर्षीय बालक को पुलिस ने उड़ीसा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया है। बालक को बोकारो लाया जा रहा है। यहां पहुंचने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। जानकारी के अनुसार छह जून को बालक घर से ट्यूशन जाने के लिए निकला था, लेकिन वह ट्यूशन नहीं पहुंचा। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान बालक की साइकिल रेलवे स्टेशन परिसर में मिली, जिससे किसी अनहोनी की आशंका गहरा गई। इसके बाद बालक के दादा ने बालीडीह थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया। यह भी पढ़ें- ट्यूशन के लिए निकला गायब बालक ओडिशा के पुरी से बरामद पुलिस की कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए बाल...