ट्यूशन जाने को घर से निकली किशोरी लापता, रिपोर्ट
मुरादाबाद, मई 31 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में ट्यूशन जाने के लिए निकली 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने एक युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। चक्कर की मिलक निवासी महिला ने सिविल लाइंस थाना पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी बीते शनिवार शाम करीब 5:30 बजे ट्यूशन जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका। परिजनों का आरोप है कि आठ मई को उन्होंने अपनी बेटी को नूर आलम नामक युवक से बातचीत करते हुए पकड़ा था। इसके बाद से उन्हें आशंका थी कि युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जा सकता है। उन्होंने बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका भी जताई है। प्रभारी निरीक्षक मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.