बोकारो, जून 12 -- बोकारो। बालीडीह पुलिस ने शुक्रवार को कुर्मीडीह से छह जून को गायब 12 वर्षीय बालक को उड़ीसा के पुरी से बरामद किया है। उसे बोकारो लाया जा रहा है, इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। छह जून को बालक घर से ट्यूशन के लिए निकला पर ट्यूशन नहीं गया। घर न पहुंचने पर उसकी खोजबीन शुरू की गई, तो ट्यूशन जाने वाला साइकिल रेलवे स्टेशन परिसर में पाया गया। इसके अनहोनी की आशंका गहराती गई। दादा के लिखित शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का प्राथमिकी दर्ज किया गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए बालीडीह पुलिस कई टीमों में बंटकर बच्चे के तलाश में जुटी। रेलवे पुलिस व आरपीएफ की मदद से बोकारो धनबाद चंद्रपुरा समेत कई रेलवे स्टेशन परिसर का सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया, फिर एक फुटेज से दूसरे फुटेज को जोड़ते हुए पुलिस टीम पीछा ...